रेज़र से बगल के बाल साफ़ करना

प्रश्न 1183

क्या बगल के बालों को शेविंग के लिए इस्तेमाल होने वाले रेज़र से साफ़ करना सही है?

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

जी हाँ, रेज़र से बगल के बाल साफ़ करना जायज़ है, क्योंकि बगल के बालों को हटाना अपेक्षित है, चाहे उन्हें उखाड़कर हटाया जाए, शेव किया जाए या किसी अन्य तरीके से साफ़ किया जाए।

हालाँकि, यदि आसानी से संभव हो, तो बालों को उखाड़ना बेहतर है। इसका कारण नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का यह फरमान है :

“फ़ितरत (प्राकृतिक स्वच्छता एवं पवित्रता की सुन्नतों) में पाँच चीज़ें शामिल हैं : ख़तना करना, मूँछें छोटी करना, नाखून काटना, बगल के बाल उखाड़ना और शर्मगाह (गुप्तांग) के बाल मूँड़ना।” (सहीह बुख़ारी एवं सहीह मुस्लिम)

संदर्भ

प्रकृति के नियम और स्वभाविक परंपरायें

स्रोत: 

फतावा स्थायी समिति 5/171

Previous
अगला

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

App StoreGoogle Play