उसने अपने दाँत में कुछ दर्द होने के कारण अपना रोज़ा तोड़ दिया

1,563

प्रश्न 93248

मैं अपने दाँत का इलाज कराने के लिए दंत चिकित्सक के पास गया, जबकि मैं रोज़े की अवस्था में था। दंत चिकित्सक ने मुझसे कहा कि उसे दाँत निकालना होगा। इससे मुझे कुछ दर्द हुआ, इसलिए मैंने अपना रोज़ा तोड़ दिया। अब मुझे क्या करना होगाॽ कृपया मुझे सलाह दें, अल्लाह आपको प्रतिफल प्रदान करे।

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

रोज़ेदार के लिए अपनी दाढ़ का भरने या निकलवाने के साथ इलाज कराना जायज़ है, भले ही इसके लिए उस जगह को सुन्न (एनेस्थेटाइज़) करने की आवश्यकता हो, और यह उसके रोज़े को प्रभावित नहीं करेगा यदि वह दवा या खून में से कुछ भी निगलने से बचता है। प्रश्न संख्या (13767 ) देखें।

उसके लिए अपना रोज़ा तोड़ना जायज़ नहीं है, सिवाय इसके कि उसके लिए दर्द गंभीर हो जाए और उसे उसके लिए दवा पीने की आवश्यकता हो, या उसे बहुत अधिक खून बह रहा हो जो शरीर को कमज़ोर कर दे।

इस आधार पर, यदि आपने अपना रोज़ा सिर्फ़ दाँत निकलवाने के कारण तोड़ दिया, तो आपने गलती की है, और आपको चाहिए कि अल्लाह के सामने तौबा करें और इस दिन की क़ज़ा करें।

और अल्लाह तआला ही सबसे अधिक ज्ञान रखता है।

संदर्भ

रोज़ेदार के लिए वैध चीज़ें

स्रोत: 

साइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर

समान विषय

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

App StoreGoogle Play