क्या क़ब्र पर उगा हुआ पेड़ मृतक के सदाचारी होने को दर्शाता है ?

4,449

प्रश्न 20001

मैं यह चीज़ देखता हूँ कि कुछ लोग अगर किसी क़ब्र पर कोई पेड़ उगा हुआ देखते हैं, तो क़ब्र वाले की यह विशेषता बयान करते हैं कि वद इस-इस तरह के गुणों का मालिक था। क्या क़ब्र पर पेड़-पौधों के उगने का इससे कोई संबंध है ?

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

हर प्रकार की प्रशंसा और गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है।

इस बात का कोई आधार नहीं है, तथा क़ब्रों पर पेड़-पौधों और घास-फूस का उगना उन क़ब्र वालों के पुनीत होने का प्रमाण नहीं है, बल्कि यह एक असत्य और व्यर्थ भ्रम है। और पेड़-पौधे तो सदाचारी और दुराचारी सभी की क़ब्रों पर उगते हैं, उनका उगना पुनीत लोगों के साथ विशिष्ट नहीं है। अतः पथ-भ्रष्ट और असत्य आस्थाओं वाले लोगों में से जो लोग इसके विरूद्ध बातें कहने वाले हैं उनकी बातों से धोखा नहीं खाना चाहिए। और अल्लाह तआला ही सहायक है।

संदर्भ

मृतक क्रिया और कब्र के अहकाम

स्रोत

किताब मजमूओ फतावा व मक़ालात मुतनौविआ लि-समाहतिश शैख अल्लामा अब्दुल अज़ीज़ बिन बाज़ 4/380

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android