कर्मचारी महिला का अपने जिलबाब के ऊपर कंपनी के लोगो वाली शर्ट पहनने का हुक्म

2,247

प्रश्न 178251

मैं एक कंपनी में काम करती हूँ, जो मुझसे अपने लोगो (logo) वाली शर्ट पहनने के लिए कहती है। मैं एक महिला हूँ, जो आमतौर पर जिलबाब पहनती है। क्या मेरे लिए इस कमीज को जिलबाब के ऊपर पहनना जायज़ हैॽ बेशक मुझे पता है कि पैंट या अनुचित कपड़े पहनना जायज़ नहीं है। 

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

दो शर्तों के के साथ, महिला के अपने जिलबाब के ऊपर कंपनी की शर्ट पहनने में कोई हर्ज नहीं है :

पहली शर्त : वह चौड़ी एवं ढीली हो और उसके शरीर के आकार को उजागर न करे, तथा वह पुरुषों की शर्ट के समान न हो। महिलाओं के कपड़े कैसे होने चाहिए, इसके विवरण के लिए प्रश्न संख्या : (6991) का उत्तर देखें।

दूसरी शर्त : कंपनी के लोगो (logo) में कोई भी ऐसी चीज़ नहीं होनी चाहिए, जो हराम (निषिद्ध) हो, जैसे कि सलीब (क्रॉस), या चेतन प्राणियों की छवियाँ, या कुफ़्र का कोई प्रतीक।

और अल्लाह तआला ही सबसे अधिक ज्ञान रखता है। 

संदर्भ

महिलाओं के कपड़े

स्रोत

साइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android