शुक्रवार 19 रमज़ान 1445 - 29 मार्च 2024
हिन्दी

औलिया की कब्रों पर अमानतें रखना ताकि वे उनकी रक्षा करें

प्रश्न

कुछ लोग अपनी अमानतों और आवश्यक वस्तुओं को औलिया की कब्रों पर रखते हैं, यह सोचकर कि वे उनकी रखवाली करेंगे। अतः न उनकी चोरी होगी, न कोई उन्हें लूटेगा औऱ न हड़पेगा।

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा और गुणगान केवल अल्लाह तआला के लिए योग्य है।.

यह मान्यता रखना कि मृतक उन अमानतों (सामानों) की रखवाली (रक्षा) करते हैं जो उनकी कब्रों पर रखी जाती हैं, स्पष्ट कुफ्र और अल्लाह की रुबूबियत (प्रभुत्व) में शिर्क (अर्थात उसके एकमात्र पालनहार होने में किसी अन्य को शामिल करना) है, जो इसी स्थिति पर मर जाने वाले व्यक्ति को अनंत काल तक नरक में रहने का पात्र बना देता है। संरक्षण के लिए अथवा बरकत (आशीर्वाद) प्राप्त करने हेतु अमानतों या अन्य चीजों को कब्रों पर रखना जायज़ नहीं है। और अल्लाह तआला ही सबसे अधिक ज्ञान रखता है।

और अल्लाह ही तौफ़ीक़ प्रदान करने वाला है। तथा अल्लाह तआला हमारे पैगंबर मुहम्मद और उनके परिवार और साथियों पर दया और शांति अवतरित करे।

स्रोत: फतावा अल-लज्नह अद-दाईमह 3/68