क्या तवाफ़ और सई के बीच अंतराल की कोई निश्चित समय सीमा हैॽ

1,293

प्रश्न 106577

क्या तवाफ और सई के बीच अंतराल की कोई निश्चित समय सीमा हैॽ

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

“तवाफ और सई के बीच अतंराल की कोई निश्चित समय सीमा नहीं है। क्योंकि उन्हें निरंतर एक के बाद एक करना शर्त (आवश्यक) नहीं है। लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि बेहतर यह है कि जब कोई व्यक्ति तवाफ कर ले, तो सई करे। क्योंकि नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने अपना तवाफ करने के बाद सीधे अपनी सई की। लेकिन अगर कोई व्यक्ति इसमें देर करे, चुनाँचे वह दिन की शुरुआत में तवाफ़ करे और दिन के अंत में सई करे, या एक या दो दिन के बाद करे, तो इसमें उसके लिए कोई हर्ज नहीं है। क्योंकि तवाफ़ और सई को लगातार एक के बाद एक करना वाजिब नहीं है।” उद्धरण समाप्त हुआ।

“मजमूओ फ़तावा इब्ने उसैमीन” (22/421)

संदर्भ

हज्ज और उम्रा का तरीक़ा

स्रोत

साइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android