तंग कपड़ों में नमाज़ पढ़ने का हुक्म

1,452

प्रश्न 103433

तंग कपड़ों में नमाज़ पढ़ने का क्या हुक्म हैॽ क्या उन्हें पहनने वाला लोगों को नमाज़ पढ़ा सकता हैॽ

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

“तंग कपड़े पहनना पुरुषों और महिलाओं सभी के लिए मकरूह (नापसंदीदा) है। धर्मसंगत यह है कि कपड़े मध्यम होने चाहिए, न तो तंग जो गुप्तांगों के आकार को दर्शाते हों, और न ही चौड़े, बल्कि उनके बीच का होना चाहिए।

जहाँ तक (ऐसे कपड़ों में) नमाज़ पढ़ने का सवाल है, तो वह सही है - अगर वह शरीर को ढकने वाला है -, लेकिन मोमिन पुरुष तथा महिला के लिए ऐसे कपड़े पहनना मकरूह (नापसंदीदा) है। पोशाक तंग और चौड़ी के बीच होनी चाहिए। यही उचित है।” उद्धरण समाप्त हुआ।

“मजमूओ फ़तावा शैख इब्न बाज़” (29/217)

संदर्भ

नमाज़ की शर्तें

स्रोत

साइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android