अगर रोज़े की हालत में नाक में पानी चढ़ाने के कारण पानी गले में पहुँच जाए

2,983

प्रश्न 98283

क्या वुज़ू में नाक साफ़ करते समय पानी गले से नीचे उतरना रोज़ा तोड़ देता हैॽ

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

पहला :

रोज़ा रखने वाले व्यक्ति को अपनी नाक में पानी चढ़ाने में अति करने से मना किया गया है। क्योंकि नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने लक़ीत बिन सबिरह रज़ियल्लाहु अन्हु से कहा : “पूर्ण रूप से वुज़ू करो, तथा उंगलियों के बीच ख़िलाल करो और नाक में पानी चढ़ाने में अतिश्योक्ति करो, सिवाय असके कि तुम रोज़ा रखने वाले हो।” इसे अबू दाऊद (हदीस संख्या : 142) और तिर्मिज़ी (हदीस संख्या : 788) ने रिवायत किया है, तथा अलबानी ने सहीह तिर्मिज़ी में सहीह कहा है।

यह हदीस इस बात की ओर इशारा करती है कि रोज़े की हालत में नाक में पानी चढ़ाने में अतिशयोक्ति से बचना चाहिए, ताकि रोज़ेदार की इच्छा के बिना पानी उसके पेट में न चला जाए।

दूसरा :

यदि रोज़ेदार अपने मुँह में पानी डालकर कुल्ली करे या नाक में पानी चढ़ाए, और कुछ पानी उसकी इच्छा के बिना उसके गले में चला जाए, तो इससे उसका रोज़ा नहीं टूटेगा, क्योंकि अल्लाह तआला का फरमान है :

وَلَيْسَ عَلَيْكُمْ جُنَاحٌ فِيمَا أَخْطَأْتُمْ بِهِ وَلَكِنْ مَا تَعَمَّدَتْ قُلُوبُكُمْ

الأحزاب:5

"और तुमपर उसमें कोई दोष नहीं है, जो ग़लती से हो जाए, लेकिन (उसमें दोष है) जो तुम दिल के इरादे से करो।” (सूरतुल अह़ज़ाब : 5)

और इस व्यक्ति के दिल ने जानबूझ कर ऐसा करने का इरादा नहीं किया था जो रोज़े को अमान्य कर देता है। इसलिए उसका रोज़ा सही (मान्य) है।

तथा देखें : “अश-शर्ह अल-मुम्ते'” (6/240, 246).

और अल्लाह तआला ही सबसे अधिक ज्ञान रखता है।

संदर्भ

रोज़े को अमान्य करने वाली चीज़ें

स्रोत

साइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर

Previous
अगला
at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android