आप हर कैरेट के सोने में ज़कात के निसाब की मात्रा की गणना कैसे करेंगे?

1,821

प्रश्न 214221

एक आदमी के पास 170 ग्राम सोना है। उसमें ज़कात की मात्रा कितनी है?

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

सोने और चाँदी का निसाब (यानी न्यूनतम सीमा जिसपर ज़कात देय हो जाती है) उनके शुद्ध रूप के आधार पर होता है। इसलिए अशुद्धि (खोट) या मिश्रण की मात्रा को हटा दिया जाएगा और उनमें से केवल शुद्ध मात्रा की ज़कात दी जाएगी।

शुद्ध सोने (24 कैरेट) पर ज़कात का निसाब 85 ग्राम है; जहाँ इस कैरेट में शुद्धता की डिग्री (1000) में से (999) तक पहुँचती है, जो विशेषज्ञों के शब्दों के अनुसार, सोने के संबंध में शुद्धता की उच्चतम डिग्री है।

21 कैरेट, 18 कैरेट या अन्य सोने में निसाब की गणना कई तरीकों से की जाती है, जिनमें से सबसे प्रसिद्ध तरीक़ों में से एक इस प्रकार है :

ग्राम की संख्या को कैरेट से गुणा किया जाए, फिर 24 से विभाजित किया जाए। तो भागफल शुद्ध 24-कैरेट सोना होगा। यदि वह भागफल 85 ग्राम या उससे अधिक हो जाए, तो उसपर ज़कात अनिवार्य है, जो कि 2.5% है।

अतः अगर सोने की यह राशि जिसके बारे में प्रश्न किया गया है, उदाहरण के लिए, 21 कैरेट की है, तो उसकी ज़कात कि गणना इस प्रकार की जा सकती है : (170 x 21) ÷ 24 = 148.75.

फिर इन ग्रामों में से 2.5% निकाला जाएगा, जो लगभग 3.7 ग्राम होता है। यही वर्ष के अंत में ज़कात की मात्रा होगी।

और अल्लाह तआला ही सबसे अधिक ज्ञान रखता है।

संदर्भ

जिन धनो में ज़कात अनिवार्य है

स्रोत

साइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर

Previous
अगला
at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android