रमज़ान के महीने के आगमन की बधाई देना

2,791

प्रश्न 12616

क्या रमज़ान के महीने के प्रवेश करने की बधाई देना जाइज़ है या कि इसे बिद्अत (अवैध) समझा जायेगा ?

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

रमज़ान के महीने के प्रवेश करने की बधाई देने में कुछ भी गलत नहीं है। नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम अपने सहाबा (साथियों) को रमज़ान के महीने के आगमन की शुभ सूचना देते थे, और उन्हें इसका ध्यान रखने पर उभारते थे। चुनांचि अबू हुरैरा रज़ियल्लाहु अन्हु से वर्णित हैं कि उन्हों ने कहा : अल्लाह के पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया :

"तुम्हारे पास एक मुबारक (शुभ) महीना रमज़ान आया है, जिसके रोज़े को अल्लाह तआला ने तुम्हारे ऊपर अनिवार्य कर दिया है, जिसमें आकाश के द्वार खोल दिए जाते हैं और नरक के द्वार बन्द कर दिए जाते हैं, और अड़ियल और विद्रोही शैतानों को जकड़ दिया जाता है। उसमें एक रात ऐसी है जो एक हज़ार महीने से बेहतर है। जो व्यक्ति उसकी भलाई से वंचित कर दिया गया तो वह वास्तव में महरूम (वंचित और अभागा) आदमी है।" इस हदीस को इमाम नसाई (4/129)ने रिवायत किया है,और यह हदीस "सहीह तरगीब" (1/490)में उल्लिखित है।

"रोज़े से संबंधित सत्तर मसाइल" नामी पत्रिका।

संदर्भ

रोज़ेदार के लिए वैध चीज़ें

स्रोत

शैख मुहम्मद सालेह अल-मुनज्जिद

Previous
अगला
at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android