शुक्रवार 19 रमज़ान 1445 - 29 मार्च 2024
हिन्दी

शहर में एक से अधिक ईद की नमाज़ का आयोजन

प्रश्न

इस्लामी संगठन ईदैन की नमाज़ के आयोजन के लिए एक बड़ा हॉल किराए पर लेती है। तो क्या इस हॉल से लगभग तीस मील की दूरी पर, एक समूह के लिए अपनी मस्जिद में ईद की नमाज़ को स्थापित करने की अनुमति हैॽ ध्यान रहे कि परिवहन के साधन उपलब्ध हैं। तथा क्या बेहतर यह है कि अधिकांश मुसलमानों को ईद की नमाज़ के लिए हॉल में इकट्ठा किया जाए, बजाय इसके कि वे एक से अधिक जमाअत क़ायम करेंॽ

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा और गुणगान केवल अल्लाह तआला के लिए योग्य है।.

यदि आप लोगों के लिए एक साथ इकट्ठा होना संभव है तो यह सबसे अच्छा है। और अगर उनके लिए ऐसा करना मुश्किल है, तो उनके लिए अपने उसी शहर में नमाज़ पढ़ने में कोई रुकावट नहीं है जो ईदैन की नमाज़ के आयोजन के स्थान से तीस किलोमीटर या ऐसा ही दूर है, जिसके होते हुए एकत्रित होना कठिन है।

और अल्लाह तआला ही तौफीक़ प्रदान करनेवाला है।

स्रोत: इफ़्ता और वैज्ञानिक अनुसंधान की स्थायी समिति (8/292)